वन महोत्सव के तहत आमेट में "मेरा पौधा–अणुव्रत के साथ" अभियान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आमेट में अणुव्रत समिति ने वन महोत्सव के तहत "मेरा पौधा–अणुव्रत के साथ" अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Update: 2026-07-06 10:00 GMT

आमेट में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति आमेट द्वारा विश्व पर्यावरण जागरूक अभियान के अंतर्गत 1 से 7 जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव "मेरा पौधा–अणुव्रत के साथ" कार्यक्रम के तहत तुलसी अमृत विद्यापीठ प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ वातावरण तथा हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाते हुए "मेरा पौधा–अणुव्रत के साथ" अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़, मंत्री अनिता छाजेड़, रितु ढिलीवाल, विद्यालय स्टाफ पिंकी मेडम, रोशन मेडम, निलेश शर्मा, धर्मेश रेगर, नेहा पंवार, हंसा ट्रेलर, रेखा जीनगर, रेखा पालीवाल, दीपिका सोनी, निशा सुथार, ममता लखारा, सुधा शर्मा, रितु पानेरी, नीता चौहान, शकुंतला पालीवाल, अमर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री अनिता छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News