ब्यावर पंचायत चुनाव 2026: दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 4 और पंचायत समितियों के 8 नामांकन दाखिल
ब्यावर में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 और चार पंचायत समितियों के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, 23 अक्टूबर अंतिम तिथि।
ब्यावर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 और जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। तृतीय चरण के चुनाव के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसी प्रकार जिले की चार पंचायत समितियों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में सदस्य पदों के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) की जाएगी, जबकि 26 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।