DHL Express: दिवाली पर शिपमेंट पर मिल रही 60% तक की छूट, जानें डिटेल्स
डीएचएल एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 60% छूट का ऐलान किया है, जो 14 नवंबर 2026 तक मान्य रहेगी। ग्राहक 'FESTIVAL60' कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शिपमेंट पर 60% छूट देने की घोषणा की है।
जयपुर। दिवाली पर देश और विदेश में रहने वाले अपनों तक उपहार और खुशियां पहुंचाना अब और किफायती होगा। डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने त्योहारी सीजन के अवसर पर ग्राहकों के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शिपमेंट पर 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट की घोषणा की है। सीमित अवधि के लिए शुरू किया गया यह ऑफर 14 नवंबर, 2026 तक मान्य रहेगा।
इस त्योहारी छूट का लाभ उठाने के लिए ग्राहक डीएचएल सर्विस पॉइंट पर बुकिंग के दौरान प्रोमो कोड FESTIVAL60 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक डीएचएल की आधिकारिक वेबसाइट dhl.com पर जाकर भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले परिवारजनों और प्रियजनों तक उपहार, मिठाइयां और दिवाली की शुभकामनाएं पहुंचाने को आसान बनाना है।
डीएचएल एक्सप्रेस ने ग्राहकों को शिपमेंट के दौरान पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के लिए डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा चुनने का विकल्प भी दिया है। इस सेवा के तहत सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) के उपयोग के माध्यम से शिपमेंट से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए 'बुक एंड क्लेम' तंत्र अपनाया जाता है, जिसके माध्यम से एसएएफ से मिलने वाले पर्यावरणीय लाभों को इसमें भाग लेने वाले शिपमेंट के लिए आवंटित किया जाता है।
डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स एंड मार्केटिंग संदीप जुनेजा ने कहा, “दिवाली उन लोगों के साथ खुशियां मनाने का त्योहार है, जो हमारे लिए मायने रखते हैं, भले ही वे हमसे कितनी ही दूर क्यों न हों। डीएचएल एक्सप्रेस में हम आपके किसी खास उपहार को दुनिया में कहीं भी आपके प्रियजनों के दरवाजे तक पहुंचाकर इन रिश्तों को जोड़ने में मदद करते हैं। अपने इस त्योहारी ऑफर के माध्यम से हम आशा करते हैं कि हमारे ग्राहकों के लिए भारत और दुनिया भर में अपने परिवारजनों और प्रियजनों के साथ दिवाली की खुशियां साझा करना थोड़ा और आसान होगा।”
कंपनी का वैश्विक नेटवर्क 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस नेटवर्क के माध्यम से ग्राहक अपने शिपमेंट की शुरुआत से लेकर अंतिम डिलीवरी तक उसकी स्थिति पर नजर रख सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें एसएमएस और ईमेल के जरिए समय-समय पर अपडेट भी मिलते रहते हैं, जिससे डिलीवरी की प्रक्रिया सुगम और परेशानी-मुक्त बनी रहती है।
त्योहारी ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए ग्राहक डीएचएल एक्सप्रेस के टोल-फ्री नंबर 1800 30 345 पर संपर्क कर सकते हैं या dhl.com पर जा सकते हैं। ग्राहक माईडीएचएल+ के माध्यम से अपने शिपमेंट का मूल्य जानकर बुकिंग भी कर सकते हैं। वहीं, निकटतम डीएचएल सर्विस पॉइंट की जानकारी के लिए कंपनी के सर्विस पॉइंट लोकेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा गूगल पर "डीएचएल नियर मी" (DHL Near Me) सर्च करके भी नजदीकी सर्विस पॉइंट का पता लगाया जा सकता है। 14 नवंबर, 2026 तक लागू यह ऑफर ग्राहकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 60 प्रतिशत तक की बचत का अवसर प्रदान करेगा।