उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'हनुमान अंश', सीएम धामी ने की घोषणा
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगी।
तस्वीर में बाएं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दाएं फिल्म हनुमान अंश का पोस्टर है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन एवं संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु और बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी फिल्में प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हुए इसके विषय और आध्यात्मिक संदेश को महत्वपूर्ण बताया।
बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन एवं संदेश पर आधारित इस फिल्म के संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा को उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।