कोटा कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, ब्लॉक-मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति
कोटा कांग्रेस ने ब्लॉक और मंडल स्तर पर नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। राखी गौतम ने संगठन मजबूती और कार्यकर्ता समन्वय पर जोर दिया।
कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने 12 अगस्त 2026 को यह नियुक्तियां कीं।
राखी गौतम ने बताया कि संगठन को अत्यधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में नियमित रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करेंगे। सभी प्रभारी ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और संगठन की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक माह शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी।
राखी गौतम ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, "संगठन की मजबूती हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने सभी प्रभारियों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनता की आवाज को मजबूती के साथ आगे ले जाने का माध्यम है।
जिलाध्यक्ष राखी गौतम के अनुसार कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कोटा उत्तर ब्लॉक ए के प्रभारी उपाध्यक्ष राकेश शर्मा राकू, ब्लॉक उत्तर बी के प्रभारी शोनू कुरैशी, नांता एवं बालिता मंडल प्रभारी सचिव सुमित गुर्जर, कुन्हाड़ी खेड़ली फाटक मंडल की प्रभारी अभिनाश मीणा तथा घंटाघर, श्रीपुरा मंडल के प्रभारी महासचिव अमरनाथ शर्मा को बनाया गया है।
रामपुरा एवं नयापुरा मंडल का प्रभारी सचिव प्रदीप सुमन, स्टेशन मंडल का प्रभारी प्रवक्ता साजिद खान लाला भाई तथा भदाना, कालातलाब मंडल का प्रभारी सचिव गुड्डा कुरैशी को बनाया गया है।
कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक ए का प्रभारी महासचिव दिलीप पाठक और ब्लॉक बी का प्रभारी महासचिव सुभाष सैनिक को बनाया गया है। महावीर नगर एवं आरके पुरम मंडल का प्रभारी उपाध्यक्ष विकास जैन, सुभाष नगर एवं गुमानपुरा मंडल का प्रभारी सचिव राहुल पुरुस्वानी, किशोरपुरा मंडल का प्रभारी सचिव मुकेश शर्मा उस्ताद, केशवपुरा मंडल का प्रभारी सचिव राजेश यादव तथा वसंत विहार मंडल का प्रभारी सचिव आशीष कौशिक को बनाया गया है।
तलवंडी-जवाहर नगर मंडल का प्रभारी सचिव अजय प्रजापति, दादाबाड़ी मंडल का प्रभारी महासचिव तरुण चतुर्वेदी तथा विज्ञान नगर मंडल का प्रभारी महासचिव वसीम भाटी को बनाया गया है।
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ए का प्रभारी उपाध्यक्ष श्याम गौतम को बनाया गया है। बोरखेड़ा-कैथून मंडल का प्रभारी सचिव एड सुरेंद्र शर्मा, छावनी-कोटड़ी मंडल का प्रभारी महासचिव मोहम्मद रफीक टायर, गोविंद नगर मंडल का प्रभारी सचिव भुवनेश श्रषि तथा रायपुरा-डीसीएम मंडल का प्रभारी कोषाध्यक्ष भरत जैन मामा को नियुक्त किया गया है।
रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के गणेश नगर मंडल का प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी सुषमा कंवर को बनाया गया है।
डॉ. विजय सोनी ने बताया कि ये सभी प्रभारी अपने-अपने ब्लॉकों और मंडलों में प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ समन्वयक की भूमिका भी निभाएंगे। इन नियुक्तियों के जरिए कोटा शहर में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रभारियों को सौंपी गई है।