पश्चिम रेलवे पर जलभराव से रेल यातायात प्रभावित, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 28 जुलाई तक रद्द
पश्चिम रेलवे पर अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच जल भराव से रेल संचालन प्रभावित हुआ। जानिए हडपसर-जोधपुर और जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस पर क्या असर पड़ा।
पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, पश्चिम रेलवे पर अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच जल भराव होने से ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंड किया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन प्रभावित होने से उत्तर पश्चिम रेलवे की उक्त रेल सेवाओं के यात्रियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।