खेरवाड़ा दौरे पर आएंगे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का करेंगे शुभारंभ
सांसद मन्नालाल रावत खेरवाड़ा के बंजारिया में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का उद्घाटन करने के साथ ही एनएच 48 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत खेरवाड़ा के बंजारिया में आधुनिक पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का उद्घाटन करने और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत बुधवार को खेरवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे बंजारिया में आधुनिक पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का शुभारंभ करेंगे और कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे।
भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल ने बताया कि सांसद डॉ. रावत वार सुबह 10:00 बजे बंजारिया पहुंचकर आधुनिक पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कस्बावासियों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।
बंजारिया में संयंत्र के शुभारंभ के बाद सांसद डॉ. मन्नालाल रावत खेरवाड़ा कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे। उनके दौरे में संयंत्र का उद्घाटन और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।