जयपुर में भव्य "स्वराज सम्मान समारोह 2026" आयोजित, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित "स्वराज सम्मान समारोह 2026" में राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा से जुड़ी विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

Update: 2026-07-27 07:34 GMT

तस्वीर में जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित स्वराज सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति एक प्रतिभा को सम्मानित करते हुए नजर आ रहे हैं।

महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन जयपुर की ओर से शनिवार, 25 जुलाई को राजधानी जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में "स्वराज सम्मान समारोह 2026" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित करना रहा।

महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन के सुरेन्द्र सिंह शेखावत और खुशबू शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बगड़ी, राजवीर सिंह चलकोई, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के जगदीश चंद्रा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मान समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं को एक साझा मंच भी प्रदान किया गया, जहां उनके अनुभवों और उपलब्धियों से नई पीढ़ी ने प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

समारोह में राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा, आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान, शिक्षा एवं कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण, उद्योग एवं रोजगार सृजन, कृषि, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास, कला, संस्कृति एवं साहित्य, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता तथा युवा नेतृत्व एवं नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को "स्वराज सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया।

आयोजकों का कहना है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले ऐसे व्यक्तित्व, जो निस्वार्थ भाव से देश और समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों को व्यापक पहचान देना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा नेतृत्व, साहित्यकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। फाउंडेशन ने सभी सम्मानित होने वाले अतिथियों, आमंत्रित गणमान्य नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।

"स्वराज सम्मान समारोह 2026" ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया और राष्ट्र सेवा, समाज सेवा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। यह आयोजन उन व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में ऋषभ माथुर भी शामिल रहे, जो राजस्थान के स्कूली बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News