Shahpura College: एन.एस.एस. कार्यशाला में रोजगार के अवसरों पर चर्चा
शाहपुरा राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता नवरेखा ने ए.आई. के दौर में नए अवसरों और चुनौतियों पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
तस्वीर में शाहपुरा कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यशाला में शामिल अतिथि और शिक्षक खड़े नजर आ रहे हैं।
शहर बाबा गंगादास राजकीय महिला महाविद्यालय, शाहपुरा में 30 सितंबर गुरुवार को एन.एस.एस. एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ‘रोजगार के विविध अवसर’ एवं ‘चुनौतियां’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेश कुमार मीना ने की।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चन्द्र ढबास ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त निदेशक, संभागीय रोजगार कार्यालय नवरेखा उपस्थित रहीं। उन्होंने एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं को रोजगार से संबंधित विभिन्न अवसरों तथा रोजगार के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के बारे में जानकारी दी।
नवरेखा ने पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा को रोजगार सम्मत बताते हुए वर्तमान ए.आई. के दौर में रोजगार के नए अवसरों की ओर ध्यान देने की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप उपलब्ध अवसरों और चुनौतियों को समझने की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी चन्द्र प्रकाश मीणा तथा कौशल समन्वयक, जयपुर ग्रामीण राहुल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अन्जू अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम में प्रो. लतिका एम. पाण्डे, डॉ. सीमा गर्ग, नई किरण नशा-मुक्ति केन्द्र की प्रभारी उर्मिला कुमारी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला का मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्रोफेसर ज्योत्स्ना ने किया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. के आगामी सप्ताह में होने वाले एक दिवसीय कैंप के लिए संयुक्त निदेशक नवरेखा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। यह आमंत्रण महाविद्यालय प्रशासन तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर प्रकाश चंद्र ढबास एवं एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं द्वारा दिया गया।