सेवेक्स टेक्नोलॉजीज ने CSR के तहत जयपुर के संप्रेषण गृह और दिव्यांग गृह को दी स्मार्ट सुविधाएं

जयपुर के संप्रेषण गृह और दिव्यांग गृह में सेवेक्स टेक्नोलॉजीज ने CSR के तहत स्मार्ट टीवी, पुस्तकें और खेल सामग्री भेंट की।

Update: 2026-07-25 14:23 GMT

जिला कलक्टर जयपुर के आग्रह पर सेवेक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत राजकीय संप्रेषण गृह, सेठी कॉलोनी और राजकीय बौद्धिक दिव्यांग एवं विमंदित गृह, जामडोली में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इस पहल के तहत संस्थानों में रह रहे बच्चों और निवासियों के लिए स्मार्ट टीवी, पुस्तकें, खेल सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं।

सेवेक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने दोनों संस्थानों का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों एवं निवासियों की जरूरतों का आकलन किया। इसके बाद कंपनी की सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत दो स्मार्ट एलईडी टीवी, 163 पुस्तकें, 100 जोड़ी चप्पल एवं स्लीपर तथा कैरम, शतरंज, लूडो और सांप-सीढ़ी सहित विभिन्न इंडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बी. पी. चन्देल ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा पूर्व में इन संस्थानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं का आकलन किया गया था। इसी आधार पर सेवेक्स टेक्नोलॉजीज से सहयोग का आग्रह किया गया था।

जिला प्रशासन ने सेवेक्स टेक्नोलॉजीज के इस संवेदनशील सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रशासन के अनुसार उपलब्ध कराई गई सामग्री से बच्चों को सीखने और ज्ञानवर्धन के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं खेल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं से उनके जीवन स्तर एवं मनोबल में भी सकारात्मक सुधार होगा। इस सहयोग से संस्थानों में रह रहे बच्चों और निवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Tags:    

Similar News