गांधीनगर मतदान केंद्र पर राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा वोट डालते हुए।

निकाय चुनाव के तहत राजस्थान के डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीजीपी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भावना शर्मा के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई।

डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने अधिशासी अभियंता, PHED कार्यालय, दक्षिण, गांधीनगर स्थित बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

निकाय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

डीजीपी द्वारा स्वयं मतदान कर मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील किए जाने के साथ मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस की तैयारियां भी स्पष्ट रूप से सामने आईं।

Tags: