तस्वीर में शासन सचिव अधिकारियों के साथ बैठक कक्ष में समीक्षा चर्चा करते हुए।

राज-उन्नति की 9वीं बैठक में सहकारिता विभाग की प्रगति प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में प्रस्तावित 24 सितम्बर, 2026 की बैठक के मद्देनजर शुक्रवार को शासन सचिव (सहकारिता) महोदय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत PACS के कम्प्यूटरीकरण, MPACS के गठन तथा Dairy Cooperative Societies (DCS) के गठन की अद्यतन प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों से इन कार्यों में अब तक हुई प्रगति, उपलब्धियों, शेष लक्ष्यों और लंबित कार्यवाहियों की जानकारी ली गई।

राज-उन्नति की पूर्व बैठकों में सहकारिता विभाग से संबंधित दिए गए निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से गोदामों के निर्माण और निर्मित गोदामों के उपयोग की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके गोदामों की प्रगति तथा उनके उपयोग से संबंधित लंबित कार्यवाहियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

आगामी 24 सितम्बर की प्रस्तावित राज-उन्नति बैठक को देखते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। शेष कार्यों को युद्धस्तर पर करते हुए आगामी तीन दिवस में पूरा करने को कहा गया, ताकि राज-उन्नति की 9वीं बैठक में सहकारिता विभाग की अद्यतन प्रगति और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

Tags: