इंदौर-असारवा एक्सप्रेस अब नरोडा तक चलेगी, पश्चिम रेलवे ने लिया ब्लॉक
असारवा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म वॉल निर्माण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे ने 1 से 30 अक्टूबर तक ब्लॉक लिया है, जिससे ट्रेन नरोडा से संचालित होगी।
असारवा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर निर्माण कार्य के चलते पश्चिम रेलवे ने 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक लिया है। प्लेटफॉर्म वॉल निर्माण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस के संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, असारवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर प्लेटफॉर्म वॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण निर्धारित अवधि में संबंधित रेलसेवाओं का संचालन असारवा स्टेशन के स्थान पर नरोडा स्टेशन से किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस दिनांक 30 सितंबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन तक संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक असारवा के स्थान पर नरोडा स्टेशन से संचालित होगी।
असारवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण इन दोनों रेलसेवाओं के संचालन में किया गया यह आंशिक परिवर्तन निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।