अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अजमेर-रानी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए डीआरएम परख ट्रेन से ब्यावर होते हुए रानी स्टेशन पहुंचे।
तस्वीर में रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद अधिकारियों के सामने से गुजरती 'परख' निरीक्षण ट्रेन।
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने गुरुवार को अजमेर जंक्शन से रानी रेलवे स्टेशन तक विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतिम चरण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
डीआरएम भूतड़ा निरीक्षण रेलगाड़ी परख से दोपहर करीब पौने 3 बजे ब्यावर रेलवे स्टेशन से गुजरे। उनके विंडो निरीक्षण के दौरान ब्यावर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर स्टेशन प्रबंधक गजे सिंह, रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मुस्तैद नजर आए।
निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन के अंतिम चरण में चल रहे विकास कार्यों को देखा गया। डीआरएम राजू भूतड़ा का अजमेर जंक्शन से रानी रेलवे स्टेशन तक किया गया विंडो निरीक्षण रेलखंड और स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति के अवलोकन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।