ब्यावर गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित अटूट लंगर में शामिल श्रद्धालु। 

ब्यावर। गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को ब्यावर में श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। अमृत भारत रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिक्ख गुरुद्वारे में दिनभर सतनाम वाहेगुरू की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष सजावट की गई और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु साहिब का स्मरण किया गया।

पांच 'क' यानी कंघी, केश, कृपाण, कच्छा व कड़े का पालन करने वाले सिक्ख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम धर्मगुरु गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में निशान साहिब पर नई पोशाक चढ़ाई गई। साथ ही गुरुग्रंथ साहिब का भव्य दीवान सजाया गया।

इस अवसर पर अमृतसर से आए सरदार गुरूसेवक सिंह एवं रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच धार्मिक आयोजन जारी रहे।

कार्यक्रम में गुरूनानक सत्संग सभा के प्रधान बलवंत सिंह मुच्छल, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सलूजा, सचिव मनमोहन सिंह हुड्डा, कोषाध्यक्ष पवन ज्योत सिंह सलूजा, ग्रंथी हरदेव सिंह, प्रीतम सिंह दुआ, गोविंद सिंह मुच्छल, गुरूबच्चन सिंह, प्रीतम सिंह छाबड़ा, मंगत सिंह मोनू, राम पंजाबी, हरदीप सिंह दुआ, मिक्की सलूजा, कमलजीत सिंह अब्बोवेजा, डॉ. रविन्द्र सिंह छाबड़ा, सतपाल सिंह सोनी, जसदीप सिंह अंशु, गुरमीत सिंह छाबड़ा, जसपाल सिंह हुड्डा और साजन सिंह छाबड़ा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद शाम 6 बजे सतगुरू कॉलोनी से संध्या फेरी निकाली गई। वहीं, रात्रि साढ़े 8 बजे कवि दरबार का आयोजन किया गया। गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित इन कार्यक्रमों में शबद कीर्तन, लंगर, संध्या फेरी और कवि दरबार के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभाई।

Tags: