मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जयपुर के लोकभवन में शिष्टाचार भेंट करते दिख रहे हैं।

जयपुर, 23 नवंबर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लोकभवन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लोकभवन में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल से मुख्य सचिव की यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।

Tags: