भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर जयपुर में श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल और सीएम भजनलाल शर्मा।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. शेखावत को नमन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत के परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। जयंती के अवसर पर स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मदन राठौड़, सतीश पूनिया सहित विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Tags: