भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन का संचालन समय बदला, मार्ग में 1 घंटा 15 मिनट रहेगी रेगुलेट
| हैदराबाद मंडल के मेडचल-अक्कनपेट रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिसंबर में सात दिनों तक यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।
भगत की कोठी से काचीगुड़ा जाने वाले रेल यात्रियों को दिसंबर में ट्रेन के संचालन समय में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण भगत की कोठी–काचीगुड़ा रेलसेवा को 14 से 20 दिसम्बर 2026 तक मार्ग में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
रेलवे द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के मेडचल–अक्कनपेट रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मनोहराबाद स्टेशन यार्ड में अतिरिक्त लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी तकनीकी कार्य के चलते रेलसेवा के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी–काचीगुड़ा रेलसेवा 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2026 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर मार्ग में दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
इस प्रकार निर्धारित अवधि के दौरान इस रेलसेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के मार्ग में निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट तक के बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।