जयपुर में जश्न-ए-सर सैयद समारोह के दौरान पत्रकार बाबू अंसारी को सम्मानित किया गया।   

जयपुर में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू अंसारी को पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (AMUOBA) राजस्थान चैप्टर की ओर से निजी होटल में आयोजित ‘जश्न-ए-सर सैयद 2026’ समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में भरतपुर जिला कलेक्टर कमरुल ज़मां चौधरी (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। AMUOBA राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आजम बैग और विशिष्ट अतिथि फरहा ख़ान (IRS) सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू अंसारी भी शामिल रहे। उन्हें पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सर सैयद अहमद ख़ाँ के शैक्षिक मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ शिक्षा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।

Tags: