अयोध्या-साबरमती और दिल्ली के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट व समय
रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अयोध्या कैंट, साबरमती और दिल्ली के बीच दो आरक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल आरक्षित रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन रेल सेवाओं के तहत अयोध्या कैंट से साबरमती और साबरमती से दिल्ली जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। दोनों रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों पर एक-एक ट्रिप करेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04250 अयोध्या कैंट–साबरमती आरक्षित स्पेशल रेलसेवा 9 अक्टूबर 2026 को अयोध्या कैंट से शाम 18:20 बजे रवाना होगी और 10 अक्टूबर 2026 को शाम 19:00 बजे साबरमती पहुंचेगी। एक ट्रिप संचालित होने वाली यह रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04251 साबरमती–दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलसेवा 10 अक्टूबर 2026 को साबरमती से रात 22:55 बजे रवाना होगी और 11 अक्टूबर 2026 को शाम 17:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। एक ट्रिप के लिए संचालित होने वाली इस रेलसेवा का ठहराव मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर रहेगा।
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए इन दोनों आरक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों पर चलने वाली इन ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या कैंट, साबरमती, दिल्ली और मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।