बोरीवली-भायंदर रेलखंड पर आधी रात से 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक, रविवार दिन में नहीं रहेगा ब्लॉक
बोरीवली-भायंदर के बीच 15/16 अगस्त की मध्यरात्रि 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक रहेगा। कई उपनगरीय सेवाएं प्रभावित होंगी।
पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए शनिवार/रविवार यानी 15/16 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच उपनगरीय खंड पर 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि रविवार, 16 अगस्त, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15/16 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि को अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान अप धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड से बोरीवली/गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। इसी प्रकार, विरार की ओर जाने वाली डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनें गोरेगांव से वसई रोड/विरार के बीच डाउन फास्ट लाइन पर परिचालित होंगी।
जम्बो ब्लॉक के कारण ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। निरस्त उपनगरीय सेवाओं की विस्तृत सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 15/16 अगस्त की मध्यरात्रि में रख-रखाव कार्यों के लिए जम्बो ब्लॉक रहेगा, जबकि रविवार, 16 अगस्त, 2026 को दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।