तस्वीर में पटरियों पर गुजरती हुई नीले रंग की एक्सप्रेस ट्रेन और हरी झाड़ियां दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्थाई रूप से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बढ़ोतरी से रेलसेवा में यात्रियों के लिए स्लीपर श्रेणी की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12455/12456, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली सराय से 17.08.26 और बीकानेर से 18.08.26 से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे द्वारा यह निर्णय अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे।

इस बढ़ोतरी के पश्चात रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी और 02 पॉवरकार डिब्बे शामिल होंगे। इस तरह दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्थाई रूप से एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जुड़ने से कुल डिब्बों की संख्या 20 हो जाएगी।

Tags: