संशोधित प्रेस विज्ञप्ति: तिरूच्चिरापल्ली मण्डल में तकनीकी कार्य से ये रेलसेवाएं रहेंगी रेगुलेट
तिरूच्चिरापल्ली मण्डल पर दक्षिण रेलवे के तकनीकी कार्य के कारण गाड़ी संख्या 20498 और 22673 निर्धारित तिथियों पर 02 घंटे रेगुलेट रहेंगी। जानिए किन तारीखों में प्रभावित रहेगा रेल संचालन।
तस्वीर में दक्षिण रेलवे मार्ग पर पटरियों से गुजरती हुई एक एक्सप्रेस ट्रेन नजर आ रही है।
दक्षिण रेलवे द्वारा तिरूच्चिरापल्ली मण्डल पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कुछ रेलसेवाएं दक्षिण रेलवे पर रेगुलेट रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम और जोधपुर-मन्नारगुडी रेलसेवाओं को निर्धारित तिथियों पर 02 घंटे रेगुलेट किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम रेलसेवा, जो दिनांक 19.09.26, 26.09.26 व 03.10.26 को फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करेगी, वह दक्षिण रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22673, जोधपुर-मन्नारगुडी रेलसेवा, जो दिनांक 24.09.26, 01.10.26 व 08.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह दक्षिण रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
दक्षिण रेलवे के तिरूच्चिरापल्ली मण्डल पर होने वाले तकनीकी कार्य के चलते इन दोनों रेलसेवाओं के संचालन पर निर्धारित तिथियों में इसका प्रभाव रहेगा।