तस्वीर में साणंद-जखवाड़ा रेलखंड के अंतर्गत एक समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) का गेट बंद दिखाई दे रहा है, जिस पर स्टॉप का बोर्ड लगा है।

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत साणंद–छारोड़ी–विरोचननगर–जखवाड़ा रेलखंड पर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉक कार्य के दौरान रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 08 अगस्त, 2026 (शनिवार) को प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सात समपार फाटकों को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

इस दौरान साणंद–छारोड़ी रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 23, 24 एवं 25 सड़क यातायात के लिए बंद रहेंगे। वहीं छारोड़ी–विरोचननगर रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 33 एवं 34 भी निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे।

इसी प्रकार विरोचननगर–जखवाड़ा रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 36 को भी अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इसके अलावा जखवाड़ा यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 37A भी सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

पश्चिम रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉक कार्य के दौरान रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह कार्य भविष्य में अधिक सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags: