फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखंड दोहरीकरण: अगस्त-सितंबर में कई ट्रेनें रद्द, बदले मार्ग और आंशिक संचालन

फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए लिए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण अगस्त और सितंबर 2026 में कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित और आंशिक रूप से संचालित रहेंगी। जानिए किन ट्रेनों पर कब और कैसे पड़ेगा असर।

Update: 2026-07-30 11:23 GMT

तस्वीर में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर पटरियों से गुजरती हुई एक विद्युत इंजन वाली यात्री ट्रेन दिखाई दे रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखंड पर कुण्ड-पाली-खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19620 रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29.08.26 से 24.09.26 तक (27 ट्रिप), गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा 29.08.26 से 24.09.26 तक (27 ट्रिप), गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा 29.08.26 से 24.09.26 तक (27 ट्रिप), गाड़ी संख्या 59709 जयपुर-भिवानी रेलसेवा 12.08.26 से 24.09.26 तक (44 ट्रिप), गाड़ी संख्या 59710 भिवानी-जयपुर रेलसेवा 12.08.26 से 24.09.26 तक (44 ट्रिप), गाड़ी संख्या 59633 रेवाडी-रींगस रेलसेवा 29.08.26, 30.08.26, 05.09.26, 06.09.26, 12.09.26, 13.09.26, 19.09.26 एवं 20.09.26 को (08 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 59634 रींगस-रेवाडी रेलसेवा 29.08.26, 30.08.26, 05.09.26, 06.09.26, 12.09.26, 13.09.26, 19.09.26 एवं 20.09.26 को (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।

ब्लॉक के कारण कुछ रेलसेवाओं का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 15091 दौराई-टनकपुर रेलसेवा 29.08.26, 31.08.26, 01.09.26, 03.09.26, 05.09.26, 07.09.26, 08.09.26, 10.09.26, 12.09.26, 14.09.26, 15.09.26, 17.09.26, 19.09.26, 21.09.26, 22.09.26 एवं 24.09.26 को (16 ट्रिप) दौराई से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई रेलसेवा 11.08.26, 18.08.26, 25.08.26, 01.09.26, 08.09.26, 15.09.26 एवं 22.09.26 को (07 ट्रिप) गोड्डा से प्रस्थान कर वाया रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा 12.08.26 से 24.09.26 तक (44 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान कर वाया रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 12.08.26, 16.08.26, 19.08.26, 23.08.26, 26.08.26, 30.08.26, 02.09.26, 06.09.26, 09.09.26, 13.09.26, 16.09.26, 20.09.26 एवं 23.09.26 को (13 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान कर वाया रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 24.09.26 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान कर वाया रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर संचालित इन सभी रेलसेवाओं का ठहराव अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर तथा जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।

कुछ रेलसेवाएं आंशिक रूप से भी रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 19618 रेवाडी-मदार एक्सप्रेस 29.08.26 से 24.08.26 तक (27 ट्रिप) रेवाडी के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा रेवाडी-फुलेरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस 15.08.26, 16.08.26, 22.08.26, 23.08.26, 29.08.26, 30.08.26, 05.09.26, 06.09.26, 12.09.26, 13.09.26, 19.09.26 एवं 20.09.26 को (12 ट्रिप) केवल रेवाडी तक संचालित होगी। इसके कारण यह रेलसेवा रेवाडी-रींगस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस 16.08.26, 17.08.26, 23.08.26, 24.08.26, 30.08.26, 31.08.26, 06.09.26, 07.09.26, 13.09.26, 14.09.26, 20.09.26 एवं 21.09.26 को (12 ट्रिप) रींगस के स्थान पर रेवाडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा रींगस-रेवाडी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 19622 रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29.08.26 से 24.09.26 तक (27 ट्रिप) खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, क्योंकि दोहरीकरण कार्य के दौरान रेल यातायात निर्धारित अवधि तक प्रभावित रहेगा।

Tags:    

Similar News