कलोल-कड़ी रेलखंड के बीच स्थित रेलवे फाटक नं. 02बी पर रबराइज्ड रोड सरफेस की मरम्मत के चलते दो दिन यातायात बंद रहेगा। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अनुसार रेलवे फाटक नं. 02बी (किमी 02/01-02) पर मरम्मत कार्य किया जाना है।

इसके चलते रेलवे फाटक 02बी 06.10.2026 को प्रातः 08.00 बजे से 07.10.2026 को 20.00 बजे तक, यानी दो दिनों के लिए, यातायात हेतु बंद रहेगा।

इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। सड़क उपयोगकर्ता रोड ओवर ब्रिज (LC-230), ओला चोकड़ी, छत्राल-गांधीनगर हाईवे एवं कलोल-मानसा हाईवे, कलोल सिटी से आवागमन कर सकते हैं।

रबराइज्ड रोड सरफेस के मरम्मत कार्य के कारण फाटक बंद रहने की यह व्यवस्था 6 और 7 अक्टूबर को प्रभावी रहेगी।

Tags: