पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस को मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के चलते गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के उन्नयन एवं संबंधित कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण चार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

इस व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इन दोनों ट्रेनों का पुरी स्टेशन तक का संचालन निर्धारित अवधि में प्रभावित रहेगा।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और 3/4 के अपग्रेडेशन तथा संबंधित कार्यों के लिए किए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ये बदलाव लागू रहेंगे। यात्रियों को निर्धारित तिथियों के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन में किए गए बदलावों को ध्यान में रखना होगा।

Tags: