दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और झंझारपुर (बिहार) के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष किराये पर संचालित होने वाली यह ट्रेन नवंबर 2026 में कुल 4 फेरे लगाएगी। इससे त्योहारों के दौरान दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09437 अहमदाबाद–झंझारपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 06 एवं 13 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को अहमदाबाद से रात 23:55 बजे रवाना होगी और रविवार को 15:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

इसी तरह, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09438 झंझारपुर–अहमदाबाद अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 08 एवं 15 नवंबर, 2026 (रविवार) को झंझारपुर से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 09:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर होगा।

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन पूर्णतः अनारक्षित होगी। ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: