नोहर में पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष नमन करते अतिथि व समाजबंधु।   

नोहर में पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से प्रतिभा सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, सहशैक्षणिक गतिविधियों, सिंधी भाषा, सरकारी सेवा, प्रशासन और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 54 प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हाल ही में निर्वाचित पार्षद अभिषेक बच्चवानी और सुनील कुमार कार्या का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

नोहर, 14 अक्टूबर। पूज्य सिंधी पंचायत, नोहर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में सिंधी समाज के जिलाध्यक्ष हरीश वाधवानी, पूज्य सिंधी पंचायत नोहर के अध्यक्ष रमेश वाधवानी, बुलचंद भागवानी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष टीकम मोटवानी, एसीबीओ महेश पेशवानी और शिक्षाविद् श्रीमती अनीता दरयानी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार बचवानी, सचिव विमल कुमार गुरनानी, राजकुमार मोटवानी, दलीप कुमार दरयानी, मुकेश पेशवानी, मुकेश गिदवानी, मुकेश वाधवानी, अमित धनवानी, कमल कुमार, खेमराज धर्मचंदानी और प्रशांत लालवानी उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन विमल कुमार गुरनानी ने किया।

समारोह के माध्यम से समाज की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। आयोजन में सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के विकास में सामूहिक भागीदारी के महत्व का संदेश दिया गया।

Tags: