पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अंजना त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विप्र फाउंडेशन ने बनाया महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
लालसोट निवासी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अंजना त्यागी को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी के महिला प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ महिला प्रकोष्ठ की नई प्रदेश अध्यक्ष अंजना त्यागी दिखाई दे रही हैं।
गंगापुर सिटी। राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना त्यागी को विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी में महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके प्रशासनिक एवं शैक्षिक अनुभव पर भरोसा जताया है।
लालसोट निवासी श्रीमती अंजना त्यागी की नियुक्ति का पत्र 30 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा की अनुशंसा तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद की गई।
नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के अवसर पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कैलाश तिवाड़ी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सियाराम शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. हेमन्त शर्मा ने कहा कि श्रीमती अंजना त्यागी का प्रशासनिक एवं शैक्षिक अनुभव संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
श्रीमती त्यागी की नियुक्ति पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व की जिम्मेदारी श्रीमती अंजना त्यागी को सौंपी है।