तस्वीर में अभिनेत्री यामी गौतम धर फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के दौरान नजर आ रही हैं।

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन को लेकर अभिनेत्री यामी गौतम धर अब अयोध्या का रुख करेंगी। 11 अक्टूबर 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन करने के बाद यामी 14 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक स्थल अयोध्या का दौरा करेंगी। इस दौरान वह फैंस और मीडिया से मुलाकात करेंगी। फिल्म की रिलीज से पहले उनका यह दौरा प्रचार अभियान का अहम हिस्सा होगा।

‘नई नवेली’ की कहानी एक जाने-पहचाने भारतीय परिवार की दुनिया को ऐसे दिलचस्प अंदाज में पेश करती है, जहां एक सामान्य परिवार की जिंदगी अचानक बदल जाती है। इसके बाद कहानी में लार्जर देन लाइफ किरदारों, पारिवारिक हास्य, कई ट्विस्ट और टर्न के साथ फैमिली डॉग की भी उस उथल-पुथल में भागीदारी देखने को मिलती है। फैमिली, कॉमेडी, फैंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन का मेल फिल्म को मनोरंजन के अलग-अलग रंगों से जोड़ता है। इसमें मस्ती, ह्यूमर, इमोशन और कई दिलचस्प सरप्राइज शामिल हैं। भारतीय परिवार की जड़ों से जुड़ी यह कहानी दर्शकों को ऐसी दुनिया में ले जाने का प्रयास करती है, जिसे उन्होंने पहले नहीं देखा है।

फिल्म की कहानी और प्रस्तुति में निर्देशक बालाजी मोहन ने इसकी अलग-अलग खूबियों को भारतीय परिवेश के साथ खास अंदाज में जोड़ा है। वहीं, आनंद एल. राय की कलर येलो और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ मिलकर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें फैंटेसी एक परिचित पारिवारिक दुनिया का हिस्सा बन जाती है। फिल्म के संगीत को जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। ‘भाभी तबाही’ से लेकर आकर्षित करने वाले थीम ट्रैक तक, फिल्म का संगीत दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन से सजी ‘नई नवेली’ लार्जर देन लाइफ कहानी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

‘नई नवेली’ दशहरा के अवसर पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से ठीक पहले अहमदाबाद के बाद अयोध्या में यामी गौतम धर की मौजूदगी फिल्म के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएगी। फैंस और मीडिया के साथ उनकी मुलाकात के बीच अब फिल्म की रिलीज का इंतजार है।