तस्वीर में फिल्म 'वाइब' का आधिकारिक पोस्टर और उसके कलाकार नजर आ रहे हैं।   

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना रही है। थिएटर में रिलीज होने के बाद से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उथल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट्स से भरपूर यह फिल्म रिलीज के बाद से दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए मजबूती से परफॉर्म कर रही है।

फिल्म के अनोखे कॉन्सेप्ट की सेलिब्रिटीज, क्रिटिक्स और ऑडियंस लगातार सराहना कर रहे हैं। अब क्रिकेट की दुनिया के लीजेंड वीरेंद्र सहवाग ने भी ‘वाइब’ की तारीफ की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया कि उन्होंने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ थिएटर्स में देखी और इसके कॉन्सेप्ट को “बहुत शानदार” बताया।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “हाल ही में मैंने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ थिएटर्स में देखी। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं शुक्रवार, शनिवार, या रविवार के दिन अपने बच्चों के साथ जाकर एक बार मूवी देखूं। मैंने उनकी पिछली फिल्म ‘मड़गांव एक्सप्रेस’ भी देखी थीं। ‘वाइब’ भी अच्छी है, कॉन्सेप्ट बहुत शानदार है।”

‘वाइब’ कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है। फिल्म का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म दो कभी न अलग होने वाले दोस्तों की कहानी है, जिनकी आम जिंदगी एक अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है। इसके बाद उनके सामने न सिर्फ सर्वाइवल इंस्टिंक्ट्स की परीक्षा खड़ी होती है, बल्कि दोस्ती निभाने की भी चुनौती आती है।

हाई-स्टेक्स एक्शन, कैरेक्टर-ड्रिवन कॉमेडी, इन्फेक्शियस म्यूजिक और अपनी अलग वाइब वाली शानदार कास्ट के साथ फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर हेडलाइन कर रहे हैं। वहीं, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद दर्शकों और अब वीरेंद्र सहवाग से मिली सराहना फिल्म के कॉन्सेप्ट और कहानी को मिल रही प्रतिक्रिया को सामने रखती है।