तस्वीर में साड़ी पहने बैठी सामंथा रुथ प्रभु और पिकलबॉल खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंसी के दौरान भी खुद को एक्टिव रख रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिकलबॉल खेलते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ डबल्स मुकाबला खेलती नजर आईं।

वीडियो में सामंथा कोर्ट के पिछले हिस्से में खेल रही थीं, जबकि राज आगे की ओर मोर्चा संभाल रहे थे। सामंथा शॉट्स लौटाने के लिए कोर्ट पर दौड़ती और पूरे उत्साह के साथ खेलती दिखाई दीं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “Safe to say my running never looked sexier.”

सामंथा प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर लगातार अपडेट साझा करती रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपने जिम सेशन के वीडियो पोस्ट किए थे और बताया था कि वह खुद को जरूरत से ज्यादा पुश करने के बजाय अपने शरीर की बात सुनने पर ध्यान दे रही हैं।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी पारंपरिक गोद भराई समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने इस दौरान किए गए पारंपरिक श्री विद्या अनुष्ठान की झलक भी दिखाई और उसके महत्व के बारे में बताया। तस्वीरों में सामंथा राज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आई थीं।

इस अनुष्ठान के बारे में सामंथा ने लिखा था, “What moved me most was the way the mother is seen through this ritual. She is honoured as Devi herself, as the sacred creator through whom another life is taking form. It is a blessing for the child growing within her and also for the woman who is being born into a new version of herself.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार ‘Maa Inti Bangaaram’ में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसे राज निदिमोरू ने क्रिएट किया है। फिल्म में सामंथा के साथ गुलशन देवैया, श्रीमुखी, गौतमी और मंजुशा मक्कुविल्ली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

महिला-केंद्रित इस एक्शन फिल्म को सीमित बजट में बनाया गया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बनी। लगभग तीन सप्ताह के थिएट्रिकल रन के दौरान फिल्म ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

Tags: