तस्वीर में लाल पृष्ठभूमि वाले पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित दिख रही है।

गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार पर सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। देशभर के कई कोनों में ‘तुम्बाड’ थीम पर आधारित गणेश पंडाल सजाए गए हैं। सोशल मीडिया पर इन पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के साथ आकर्षक और डरावने डेकोरेशन की झलक सामने आ रही है, जो फिल्म की दुनिया से दर्शकों के जुड़ाव को दिखा रही है।

सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ ने रिलीज के बाद देश-दुनिया में बड़ी कल्ट फॉलोइंग हासिल की। फिल्म दर्शकों के लिए सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रही, बल्कि समय के साथ इसकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती गई। इसका सबसे बड़ा सबूत 2024 में दोबारा रिलीज हुई फिल्म का भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बनना है।

फिल्म की अनोखी कहानी के साथ इसकी सेटिंग और एक्ट्रेस द्वारा की गई शानदार परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। आज भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बरकरार है। अब ‘तुम्बाड 2’ को देखने के लिए दर्शकों की बेसब्री बढ़ रही है और इसी बीच गणेश चतुर्थी पर भी ‘तुम्बाड’ का प्रभाव दिखाई दे रहा है।

देशभर में सामने आए ‘तुम्बाड’ थीम वाले गणेश पंडालों में फिल्म की भयावह दुनिया को अलग-अलग अंदाज में दर्शाया गया है। कहीं हस्तर दीवारों से रेंगते हुए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है तो कहीं डरावनी लाल दीवारें बनाई गई हैं। कुछ पंडालों के एंट्रेंस पर बर्तन जैसी चीज पकड़े देवी की मूर्ति नजर आ रही है। गणेश प्रतिमाओं के पीछे भी डरावना माहौल तैयार किया गया है। इसके अलावा ‘तुम्बाड’ की दुनिया से प्रेरित डरावने गलियारे और पंडाल भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए इन पंडालों के वीडियो और तस्वीरों में फिल्म की थीम को लेकर की गई सजावट की झलक देखने को मिल रही है। इन रचनात्मक पंडालों ने एक बार फिर दिखाया है कि 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज समय बीतने के साथ भी कायम है।

सोहम शाह की 2018 में आई इस फिल्म ने अपने शानदार विजुअल एस्थेटिक, लोककथाओं पर आधारित कहानी और माहौल बनाने वाले अंदाज से धीरे-धीरे मजबूत फैन बेस बनाया। 2024 में दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म ने अपनी दूसरी पारी में पहली बार से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। यही वजह रही कि दूसरी बार रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई।

फिल्म के आने वाले सीक्वल को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। ‘तुम्बाड 2’ की कास्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जुड़ने के बाद आलिया भट्ट भी एक अहम भूमिका के लिए शामिल हो गई हैं। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इस शानदार कास्टिंग का एलान जुलाई में किया था। इसके बाद से ही सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट के नाम इस मच अवेटेड फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर के लिए एक साथ जुड़ गए हैं। गणेश उत्सव के दौरान सामने आए ‘तुम्बाड’ थीम वाले पंडाल इस बात की झलक दे रहे हैं कि फिल्म की दुनिया से दर्शकों का जुड़ाव अब भी कितना मजबूत है।

Tags: