तस्वीर में अभिनेता नानी अपनी आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' के पोस्टर में एक अलग और नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को उसके बड़े पैमाने के कारण “स्लम्स की बाहुबली” का टैग मिल रहा है। फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। टीजर के बाद इसके दो गाने “आया शेर” और “येशनागुला” भी रिलीज हो चुके हैं और अब तक सामने आए सभी एसेट्स को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच नानी ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज से पहले इसका कोई पारंपरिक ट्रेलर जारी नहीं किया जाएगा।

नानी ने कहा कि वह दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहे हैं और फिल्म के आने वाले एसेट्स को लेकर भी पूरी गंभीरता बरती जा रही है। नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म नानी और निर्देशक की दूसरी साथ में की जा रही फिल्म है। इससे पहले दोनों की एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है।

‘द पैराडाइज’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गानों और टीजर की रिलीज के जरिए दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बनाए रखा गया है। फिल्म में नानी का अवतार बेहद अलग और पहले कभी न देखा गया बताया जा रहा है। फिल्म अपनी रिलीज के साथ रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी और एक नए अंदाज को स्क्रीन पर पेश करने वाली है।

इसी बीच नानी ने स्पष्ट किया कि 24 सितंबर को फिल्म की रिलीज से पहले कोई ट्रेडिशनल ट्रेलर लॉन्च नहीं किया जाएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह फैसला फिल्म की क्वालिटी के प्रति कमिटमेंट के चलते लिया गया है, न कि किसी तरह की लापरवाही के कारण। अगस्त में फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना था कि फिल्म को काफी बज मिला है। हालांकि, नानी ने स्पष्ट किया कि ट्रेलर रिलीज नहीं करने का फैसला केवल फिल्म को लेकर बनी हाइप पर भरोसा करने की वजह से नहीं लिया गया है।

नानी ने कहा, “द पैराडाइज का कोई ट्रेलर नहीं होगा। किसी ने कहा था कि अगर हम अभी से प्रमोशन भी नहीं करें, तो फिल्म के पास इतनी हाइप है कि वह उसे बनाए रख सकती है। लेकिन मैं दर्शकों को हल्के में नहीं ले रहा हूं।”

उन्होंने बताया कि फिल्म के साथ न्याय करने वाला कट तैयार करना मौजूदा स्थिति में मुश्किल है, क्योंकि इसके लिए चल रहे महत्वपूर्ण पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क को रोकना पड़ेगा। नानी ने कहा, “इतनी सारी टीमें अभी एक क्वालिटी फ़िल्म डिलीवर करने के लिए मेहनत कर रही हैं। अगर हम अभी ट्रेलर देते हैं, तो उसे स्टेलर होना चाहिए। ऐसा करने के लिए, हमें कुछ दिनों के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन को रोकना होगा। हम भी छह रहे थे कि हम एक अच्छा ट्रेलर रिलीज़ करें, लेकिन माहौल को देखते हुए, हमने इसे रिलीज़ न करने का फैसला लिया।”

फिल्म के बड़े पैमाने पर रिलीज और इसकी पहुंच को लेकर नानी ने टीम की मल्टी-लैंग्वेज डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति पर भी बात की। आज के सिनेमा मार्केट में मल्टी-लिंगुअल रिलीज को अक्सर बड़े स्तर पर प्रमोट किया जाता है, लेकिन नानी ने फिल्म की टारगेट ऑडियंस और रीजनल पहुंच को लेकर स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा, “हम इसे पैन-इंडिया फिल्म नहीं कहना चाहते। तेलुगु के साथ-साथ यह कुछ दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। तेलुगु हमारे लिए बिना किसी शक सबसे बड़ा टारगेट है और मुझे उम्मीद है कि दूसरी भाषाओं के दर्शक भी ‘द पैराडाइज’ को देखें और इसे उतना ही एंजॉय करें।”

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ‘द पैराडाइज’ को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है।

शानदार निर्देशक, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज न करने का फैसला इसे लेकर चल रहे प्रमोशनल कैंपेन में एक अहम बदलाव है, जबकि टीम का फोकस पोस्ट-प्रोडक्शन के जरिए क्वालिटी फिल्म डिलीवर करने पर है।