तस्वीर में स्टार प्लस के नए शो के चार प्रचार पोस्टरों का कोलाज दिख रहा है।

मुंबई, सितम्बर 2026: पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस के सोशल मीडिया पोस्ट्स, स्टोरीज़ और कमेंट सेक्शन में लगातार नजर आ रहा ‘बात खटकी’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर स्टार प्लस को कौन-सी बात खटक रही है। अब कई दिनों के सस्पेंस के बाद इसका जवाब सामने आ गया है।

स्टार प्लस ने इस दौरान अपने कुछ लोकप्रिय शोज़ के पोस्टर्स में भी चुपके से छोटे-छोटे बदलाव किए। जाने-पहचाने पोस्टर्स में कुछ ऐसा अलग नजर आया, जिसे पहली नजर में पकड़ना आसान नहीं था। फैंस के लिए यह एक मजेदार खेल बन गया कि उनके पसंदीदा शो के पोस्टर में आखिर क्या बदला है और कौन-सी बात ‘खटक’ रही है।

सस्पेंस उस समय और बढ़ गया, जब स्टार प्लस के चहेते अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू और ईशान-नयोनिका भी इस चर्चा का हिस्सा बन गए। इसके बाद ‘बात खटकी’ लोकप्रिय ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन में भी दिखाई देने लगी। सोशल मीडिया पर इसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी कि आखिर इस पूरे मामले के पीछे क्या है।

अब स्टार प्लस ने अपने शोज़ के एंड पेज और रिवील क्रिएटिव्स के जरिए इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रही ‘बात खटकी’ दरअसल ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ की ओर इशारा थी। यह मुहिम अनिल कपूर के आने वाले रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ से जुड़ी है।

इस पूरी मुहिम की सोच यही है कि कई बार कोई छोटी-सी बात ध्यान खींचती है और दोबारा देखने पर मजबूर करती है। जो चीज बाकी लोगों की नजर से छूट जाए, वही किसी की नजर पकड़ सकती है। ‘इंडिया के टॉप 1%’ में भी ऐसी ही छोटी-सी बात पकड़ लेना बड़ी जीत के और करीब ले जा सकता है।

ऐसे में स्टार प्लस की इस मुहिम का संदेश साफ है—अगली बार कोई बात खटके तो उसे नजरअंदाज न करें। क्या पता, वही ‘जीत पक्की’ कर दे। ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

Tags: