अभिनेता शाहरुख खान हाथ में बंदूक और होठों में गुलाब दबाए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर जारी कर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्टर में सुपरस्टार का एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है। होठों में गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए शाहरुख खान का यह नया अवतार फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

शाहरुख खान द्वारा जारी किए गए इस नए पोस्टर में उनका डायलॉग ‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ खास आकर्षण का केंद्र है। पोस्टर में उनका अंदाज एक्शन और रोमांस का अनोखा मेल दिखाता है। फिल्म के इस नए लुक में शाहरुख खान पहले से अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे ‘किंग’ को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म के नए पोस्टर में ‘किंग’ की लार्जर-देन-लाइफ अपील भी दिखाई देती है। शाहरुख खान का यह अंदाज फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने के साथ ही उनके नए अवतार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता को भी और मजबूत कर रहा है। फिल्म के पोस्टर से एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस की झलक मिलती है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। नए पोस्टर के साथ फिल्म की चर्चा तेज हो गई है और दर्शक शाहरुख खान के इस नए अवतार को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Tags: