रश्मिका मंदाना का ‘ओ मैसा रे’ में दिखा खतरनाक तांडव, रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना
आदिवासी पृष्ठभूमि पर आधारित इस इमोशनल एक्शन थ्रिलर में पिता और बेटी के रिश्ते की अनूठी कहानी दिखाई जाएगी, जो 27 नवंबर को रिलीज होगी।
फिल्म 'मैसा' के गाने के पोस्टर में रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं।
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है। गाने में रश्मिका का निडर अंदाज, खतरनाक एक्सप्रेशन और हाई इंटेंसिटी वाला तांडव दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस एक ऐसे अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। इसे भारत का पहला फीमेल लेड पैन इंडिया सिनेमैटिक वेंचर बताया जा रहा है।
फिल्म ‘मैसा’ में जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के अनोखे रिश्ते को पर्दे पर उतारा जाएगा। आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी भावनात्मक जुड़ाव और एक्शन का मेल है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देशभर में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। दर्शकों के साथ आलोचकों ने भी फिल्म की रॉ एनर्जी, भव्य स्तर और इंटेंस माहौल की तारीफ की। टीजर ने ‘मैसा’ को एक अलग तरह की सिनेमाई कहानी के रूप में पेश किया है। भारतीय मास एक्शन ड्रामा फिल्मों में अक्सर मां और बेटे के मजबूत रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। ‘बाहुबली’ और ‘KGF’ जैसी फिल्मों में भी यह भावनात्मक पक्ष देखने को मिला है, लेकिन ‘मैसा’ में निर्माता आदिवासी परिवेश के बीच पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते को कहानी का आधार बना रहे हैं।
गाने के टीजर के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्साह बना हुआ था। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ जारी कर दिया है। अपनी घोषणा के मुताबिक रिलीज किए गए इस ट्रैक में जोश और रोमांच से भरपूर संगीत सुनने को मिलता है।
गाने में रश्मिका मंदाना बेहद निडर और खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका हाई इंटेंसिटी वाला तांडव स्टाइल परफॉर्मेंस, दमदार हाव-भाव और प्रभावशाली कोरियोग्राफी इसे खास बनाते हैं। गाने की रॉ एनर्जी और आदिवासी परिवेश का तालमेल फिल्म की दुनिया को एक अलग अंदाज में सामने लाता है। रश्मिका की इस प्रस्तुति में उनका एक्शन अवतार साफ दिखाई देता है।
‘ओ मैसा रे’ को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी पहले से चर्चा हो रही है। गाने में फिल्म की मिट्टी से जुड़ी कहानी और देसी अंदाज को संगीत के जरिए प्रस्तुत किया गया है। दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का तालमेल इस ट्रैक की प्रमुख विशेषता है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मैसा’ का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज होने के साथ ही फिल्म के एक्शन और संगीत की झलक दर्शकों के सामने आ गई है। अब यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।