फिल्म मैसा के नए पोस्टर में रश्मिका मंदाना और अभिनेता नजर आ रहे हैं, जो 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।   

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से ठीक 9 दिन पहले मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते की झलक देखने को मिली है। जबरदस्त एक्शन और गहरी संवेदनाओं से सजी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना बिल्कुल नए और पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में नजर आएंगी।

'मैसा' को भारत की पहली महिला-केंद्रित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक्शन के साथ पिता और बेटी के बीच के मजबूत रिश्ते को प्रमुखता से पेश किया जाएगा। भारतीय मास एक्शन ड्रामा फिल्मों में 'बाहुबली' और 'KGF' जैसी फिल्मों के जरिए मां और बेटे के रिश्ते को भावनात्मक आधार के रूप में दिखाया गया है, जबकि 'मैसा' में मेकर्स पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखकर एक अलग भावनात्मक पक्ष प्रस्तुत करने जा रहे हैं।



फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देशभर में दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। टीजर में दिखाई गई रॉ एनर्जी, भव्य सिनेमाई स्केल और इंटेंस माहौल की खूब सराहना हुई है। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

रिलीज में महज 9 दिन शेष रहने पर मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। पोस्टर में फिल्म की दुनिया के साथ इसकी भावनात्मक कहानी की झलक दिखाई गई है। टीम ने पोस्टर के साथ लिखा, "बड़े पर्दे पर बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्ते और उनके इमोशन्स को देखने के लिए अब सिर्फ 9 दिन बाकी हैं। ❤️‍🔥

#MYSAA 27 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। 💥"

फिल्म के टीजर के बाद जारी हुए इस पोस्टर ने इसकी कहानी के भावनात्मक पहलू को फिर चर्चा में ला दिया है। आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि में पिता और बेटी के रिश्ते को एक्शन ड्रामा के साथ जोड़ना फिल्म की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

'मैसा' का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ पिता और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अब दर्शकों की नजरें 27 नवंबर 2026 को होने वाली इसकी सिनेमाघरों में रिलीज पर टिकी हैं।

Tags: