मिर्जापुर द मूवी का गाना घूम घूम रिलीज, सोनल चौहान और रवि किशन का डांस
4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का डांस ट्रैक 'घूम घूम' रिलीज हो गया है, जिसमें सोनल चौहान, रवि किशन और दिव्येंदु नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में अभिनेत्री सोनल चौहान अन्य नर्तकों के साथ रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में नृत्य करती नजर आ रही हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की ग्रैंड रिलीज से पहले मेकर्स ने हाई-एनर्जी डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की यह फिल्म भारतीय सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल है, जो पहली बार लोकप्रिय OTT फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु लीड रोल में नजर आएंगे।
फिल्म के बड़े थिएट्रिकल ट्रांजिशन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को और बड़े स्केल पर पेश करेगी। फिल्म के पावर-पैक्ड टीजर और ट्रेलर पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में होने वाले धमाके की झलक दे चुके हैं। अब रिलीज से पहले ‘घूम घूम’ के जरिए मेकर्स ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘घूम घूम’ में सोनल चौहान अपने सिजलिंग और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उनके साथ रवि किशन और दिव्येंदु भी इस वाइब्रेंट नंबर में शामिल हैं। राशमीत कौर और रे की आवाज में सजे इस गाने को रे ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “अब मिर्ज़ापुर में मचेगी धूम जब बजेगा घूम घूम #GhoomGhoom - Song Out Now! #MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज़ हो रही है। 3DaysToGo”
फिल्म की स्टारकास्ट को और बड़ा करते हुए इसमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी नजर आएंगी। सभी कलाकार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे और एपिक चैप्टर को बड़े पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देंगे।
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।