तस्वीर में 'मिर्जापुर: द मूवी' का आधिकारिक पोस्टर नजर आ रहा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु समेत फिल्म के मुख्य कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कुल ₹28.11 करोड़ की कमाई दर्ज की। फिल्म ने हिंदी में ₹27.85 करोड़ और तेलुगु में ₹26 लाख का कारोबार किया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल रही है। यह भारत की सबसे बड़ी कल्ट फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘मिर्जापुर’ की थिएटर में एंट्री है। दमदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही अली फ़ज़ल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ था।

लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म को दुनिया भर के हिंदी सहित तेलुगु सिनेमाघरों में रिलीज किया। रिलीज के पहले ही दिन इसे शानदार ओपनिंग मिली। हिंदी में फिल्म ने ₹27.85 करोड़, जबकि तेलुगु में ₹26 लाख कमाए। इस तरह फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई ₹28.11 करोड़ पहुंच गई।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों से अच्छे वर्ड ऑफ माउथ, शानदार रिव्यू और हाउसफुल थिएटर के साथ अपनी लॉयल ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फेस्टिवल वीकेंड होने के कारण फिल्म के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है और इससे इसकी कमाई में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

छोटी स्क्रीन से बड़े पर्दे पर पहुंची ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की यह ओपनिंग फिल्म के लिए अहम मानी जा रही है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने-माने चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कास्ट ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाली है।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जाने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है। पुनीत कृष्णा ने फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट लिखी है। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन ₹28.11 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने थिएटर में अपनी शुरुआत दर्ज की है।