ज़ी सिनेमा पर 12 जुलाई को रात 8 बजे होगा शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

ज़ी सिनेमा पर 12 जुलाई, रात 8 बजे शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। जानिए क्यों खास है यह फैमिली एंटरटेनर।

Update: 2026-07-10 12:33 GMT

फिल्म मावीरन के पोस्टर में मुख्य कलाकार शिवकार्तिकेयन और अन्य सह-कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव लेकर ज़ी सिनेमा इस रविवार, 12 जुलाई को रात 8 बजे शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर प्रसारित करेगा। एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और प्रभावशाली किरदारों के कारण दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है। अब दर्शक इस सुपरहिट फिल्म का टेलीविज़न प्रीमियर अपने घर बैठे देख सकेंगे।

निर्देशक मैडोना अश्विन के निर्देशन में बनी ‘मावीरन’ की कहानी सत्या नाम के एक अखबार के कार्टूनिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। शांत स्वभाव का सत्या हर तरह के टकराव से दूर रहना चाहता है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद उसे एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देने लगती है, जो हर कदम पर उसका मार्गदर्शन करती है।

यहीं से सत्या का वह सफर शुरू होता है, जिसमें वह खुद को पहचानता है, अपने डर पर जीत हासिल करता है और एक ताकतवर तथा भ्रष्ट नेता के खिलाफ खड़े होकर बेबस लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है। फिल्म में एक आम इंसान के भीतर छिपे हीरो की कहानी को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जो भावनात्मक रूप से भी दर्शकों से जुड़ती है।

फिल्म में शिवकार्तिकेयन के साथ अदिति शंकर, सरिता, मिस्किन, योगी बाबू और सुनील अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नई सोच के साथ प्रस्तुत कहानी, मनोरंजक कॉमेडी, दमदार एक्शन, भावनात्मक दृश्यों और सुपरहीरो की दुनिया को नए अंदाज में दिखाने की वजह से ‘मावीरन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म मानी जा रही है।

समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली ‘मावीरन’ हिम्मत, जज़्बे और सही बात के लिए डटकर खड़े होने की प्रेरणा देने वाली फैमिली एंटरटेनर है। दर्शक शिवकार्तिकेयन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 12 जुलाई को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देख सकेंगे।

Tags:    

Similar News