तस्वीर में अभिनेता अनिल कपूर और एक महिला प्रतियोगी शो 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर नजर आ रहे हैं।

मुंबई, सितंबर 2026: अनिल कपूर ने अपने नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग शुरू कर दी है। शो के पहले एपिसोड के सेट से सामने आई तस्वीरों में अनिल कपूर अपने खास ‘झकास’ अंदाज में नजर आ रहे हैं। शानदार व्यक्तित्व, हाजिरजवाबी और जबरदस्त ऊर्जा के लिए पहचाने जाने वाले अनिल कपूर शो में रोमांच के साथ मनोरंजन का भी तड़का लगाएंगे।

‘इंडिया के टॉप 1%’ एक अनोखा गेम शो है, जिसमें प्रतियोगियों की किताबी जानकारी के बजाय उनके कॉमन सेंस, तर्क और बारीकियों को पहचानने की क्षमता की परीक्षा होगी। शो में 100 प्रतियोगी 13 चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करेंगे।

खेल की शुरुआत में हर प्रतियोगी को 1 लाख रुपये मिलेंगे। गलत जवाब देने वाले प्रतियोगियों की राशि प्राइज पॉट में जुड़ती जाएगी। यह राशि बढ़कर 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

इस गेम शो की मेजबानी अनिल कपूर करेंगे। ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रसारण 19 सितंबर से रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा। शो में प्रतियोगियों की समझ, तर्क और बारीकियों को पहचानने की क्षमता के साथ अनिल कपूर का अंदाज दर्शकों के लिए खेल और मनोरंजन का संयोजन पेश करेगा।

Tags: