संस्कृति फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में उमड़ा उत्साह, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

चित्तौड़गढ़ में संस्कृति फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में महिलाओं की उमड़ी भीड़, राखी कलेक्शन, ज्वेलरी और आकर्षक उत्पादों की हुई खरीदारी।

Update: 2026-08-03 14:17 GMT

तस्वीर में संस्कृति फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी के दौरान महेश वाटिका में उपस्थित महिलाएं नजर आ रही हैं।

सेतुमार्ग माहेश्वरी महिला मंडल एवं सांवरिया मारवाड़ी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महेश वाटिका, गांधीनगर में आयोजित संस्कृति फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ कुंतल तोषनीवाल एवं कृष्णा समदानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर लीला आगाल, चंदा नामधर, नीतू तोषनीवाल, नीलिमा झंवर, सरस्वती शर्मा, स्नेहलता सोमानी, विनीता लड़ा, रितु कोठारी, रेखा सोमानी, भावना न्याती एवं डिंपल बिरला उपस्थित रहीं।

नेहा न्याती ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक उत्पाद उपलब्ध कराना था। प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर राखी कलेक्शन, परिधान, डिज़ाइनर ज्वेलरी, होम डेकोर, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम्स एवं अन्य लाइफस्टाइल उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की। पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और महिलाओं ने उत्पादों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रतन काबरा, नेहा न्याती, वैशाली गादिया, अर्चना मोदानी, मीता राठी, भरड़िया, सीमा न्याती, अनीता न्याती एवं इंदरा काबरा सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, स्टॉल धारकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News