भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी को दर्शाता एक सांकेतिक ग्राफिक्स, जिसे एआई द्वारा चित्रित किया गया है।

आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,858.99 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,454.05 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में इंडिगो (0.78%), इटरनल (0.76%), पावरग्रिड (0.51%), ट्रेंट (0.36%) और एसबीआई (0.25%) शामिल रहे। दूसरी ओर, सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट (0.38%), एचडीएफसी बैंक (0.18%), एक्सिस बैंक (0.16%), बजाज फिनसर्व (0.14%) और बजाज फाइनेंस (0.14%) रहे।

बात करें निफ्टी के शुरुआती कारोबार की, तो इसके टॉप गेनर्स में कोल इंडिया (2.60%), जियो फाइनेंस (1.45%), डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (1.44%), अडानी इंटरप्राइजेज (1.28%) और अडानी पोर्ट्स (1.12%) शामिल हैं। वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में एचसीएल टेक (1.69%), टेक महिंद्रा (0.75%), इन्फोसिस (0.72%), मैक्स हेल्थ (0.72%) और ग्रासिम (0.71%) रहे।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी 21 सितंबर को शेयर बाजार हरे निशान में खुला और बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 74,535.18 पर खुला था और दोपहर के बाद इसमें 600 अंकों से अधिक की जबरदस्त उछाल देखने को मिली। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 0.76 फीसदी यानी 564.03 अंक की बढ़त के साथ 74,858.99 पर बंद हुआ था, जिसमें 30 में से 24 शेयर हरे और 6 लाल निशान में थे। इसके अलावा, निफ्टी 23,330.20 पर खुलकर 0.29 फीसदी (67.90 अंक) की बढ़त के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ, जिसमें 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई थी।