शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरुआत, तेजी टिकते ही सेंसेक्स-निफ्टी हुए फ्लैट|
बुधवार की भारी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, लेकिन जल्द ही लाल निशान की ओर बढ़ गया।
By : Lalita Rajput
Update: 2026-09-10 04:23 GMT
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को दर्शाती हुई स्क्रीन, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स उछाल के बाद लाल निशान में फिसलता नजर आया।
बीते कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 100 अंकों के उछाल के साथ 74,865 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, हालांकि इसकी शुरुआत 74,742.54 पर हुई थी। निफ्टी भी 23,446.60 पर हरे निशान में खुला।
हालांकि, बाजार की यह तेजी टिक नहीं पाई और चाल फ्लैट हो गई। हरे निशान में खुलने के बाद बाजार लाल निशान की ओर लुढ़क गया और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और आईटीसी में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।