नवरात्रि के दौरान घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

नवरात्रों के बीच सर्राफा बाजार से सोने और चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली तेजी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन घरेलू फिजिकल मार्केट में खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुस्ती का माहौल है, जबकि पिछले सत्र में ये धातुएं एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। घरेलू फिजिकल मार्केट में आज सोना करीब 390 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में पूरे 5,000 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के आंकड़ों के मुताबिक, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,49,543 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जो आज बढ़त के साथ 1,49,653 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह करीब 300 रुपये की तेजी के साथ 1,49,840 रुपये के स्तर तक गया। इसी प्रकार, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,22,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो आज शुरुआती कारोबार में 222,905 रुपये पर खुली। इसके बाद शुरुआती कारोबार में चांदी में 543 रुपये की तेजी आई और यह 2,23,420 रुपये प्रति किलो तक उछली। हालांकि, वायदा बाजार में मामूली तेजी के बावजूद आम उपभोक्ताओं के लिए फिजिकल मार्केट में चांदी 5,000 रुपये सस्ती हुई है और सोना भी लगभग 390 रुपये तक नीचे आया है।