तस्वीर में बाईं ओर नारंगी शर्ट और दाईं ओर सफेद शर्ट पहने व्यक्ति पानी में एक शव को बाहर निकालते दिख रहे हैं।

गंगापुर (भीलवाड़ा)। गंगापुर थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में सोमवार सुबह नाड़ी में डूबने से 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नाड़ी से शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय लेहरू लाल लुहार के रूप में हुई है। पुलिस की मौजूदगी में शव को एम्बुलेंस की सहायता से गंगापुर सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में लाया जा रहा है। यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गंगापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। नाड़ी में डूबने से हुई इस मौत के बाद गुढ़ा गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई।

Tags: