भीलवाड़ा में 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी अशोक गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने का आरोप
बिजौलिया थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में दो साल से फरार 5,000 रुपए के इनामी आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का आरोप है।
राजस्थान पुलिस के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत बिजौलिया थाना पुलिस ने नकबजनी के प्रकरण में पिछले दो साल से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का आरोप है।
अजमेर रेंज और जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि (आईपीएस) के मार्गदर्शन और जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय राजेश आर्य और वृत्ताधिकारी वृत्त माण्डलगढ़ योगेश शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।
बिजौलिया थाना क्षेत्र में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात खरीदने के मामले में आरोपी अशोक पामेचा लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी पर 5,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार आसूचना संकलन किया और उसके छिपने के ठिकानों की रेकी की।
आसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र दयाचंद जैन निवासी बड़ा बाजार गांधी चौकी, मनासा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के लक्ष्मण सिंह, नरेश, हेमरा, शिवपाल और रणजीत शामिल रहे। दो साल से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई के रूप में दर्ज किया गया है।