राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा की टीमें जोधपुर रवाना
सूरसागर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनकी घोषणा संघ अध्यक्ष ने की।
जोधपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होती भीलवाड़ा की टीमें।
राजस्थान राज्य नेटबॉल संघ एवं जोधपुर नेटबॉल संघ के तत्वावधान में 13 से 15 नवंबर तक सूरसागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा की बालक एवं बालिका टीमें जोधपुर रवाना हो गई हैं।
टीम की घोषणा संघ अध्यक्ष श्रीमती मोना रामपाल शर्मा ने की। संघ के सह सचिव श्रवण खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की दोनों टीमें अपनी भागीदारी निभाएंगी।
बालक वर्ग की टीम में रुद्राक्ष पुलिया, अभिषेक सिंह, राहुल प्रजापत, पूर्ण देवराज, रतन लाल, की आयु सेन, सूरज तेली, आशीष सुथार और आनंद सिंह शामिल हैं।
वहीं, बालिका वर्ग की टीम में खुशी, रेणु कोली, सुहाना, राधिका सोलंकी, निकिता कृष्ण सालवी, नंदिनी शर्मा, राजलक्ष्मी और अदिति को शामिल किया गया है। टीम के कोच अर्जुन सिंह तथा टीम मैनेजर केसर सिंह होंगे। बालिका टीम की मैनेजर अनीता रहेंगी।
13 से 15 नवंबर तक सूरसागर में होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बालक एवं बालिका टीमें सब जूनियर वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।